शादी के बाद परिणीति ने शेयर किया राघव चड्ढा का ऐसा VIDEO….

0
263
शादी के बाद परिणीति ने शेयर किया राघव चड्ढा का ऐसा VIDEO....

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी दोनों के परिवार के लिए एक बड़ा उत्सव था। कपल की शादी का उत्सव कई दिनों तक चला, जिसमें पारंपरिक हल्दी, मेहंदी और संगीत की रस्मों के अलावा कुछ मनोरंजक कार्यक्रम भी हुए। शादी से पहले राघव-परिणीति ने क्रिकेट मैच से स्पून रेस तक कई खेल खेले।

 

ये भी पढ़े-आज कल कहां है सलमान की ‘सनम बेवफा’ एक्ट्रेस चांदनी, 30 साल बाद अब दिखती है ऐसी

 

हर खेल में चड्ढा और चोपड़ा परिवार एक-दूसरे से भिड़ते थे। हाल ही में, नवविवाहित परिणीति ने विवाह से पहले खेले गए खेलों का एक सुंदर वीडियो साझा किया है। वीडियो में परिणीति की मां दामाद राघव चड्ढा बॉल पर चौके लगाती दिखती है। राघव चड्ढा उनके बेहतरीन खेल को देखकर उनके आगे सिर झुकाते दिखाई दिए। परिणीति की टीम ने क्रिकेट के मैदान में दूल्हे राजा राघव की टीम को हराया। परिणीति और राघव के परिवार को क्रिकेट मैच में हरभजन सिंह ने गाइड किया।

 

 

साथ ही, दोनों परिवारों ने म्यूजिक चेयर गेम खेला। दोनों टीम्स ने मस्ती करते हुए थोड़ा बहुत चीटिंग भी की। इसके अलावा, परिणीति-राघव की शादी में सभी स्पून रेस, तीन लेग रेस करते हुए दिखाई दिए। शादी के दौरान दोनों टीमें भी निशानेबाजी करती नजर आईं। परिणीति ने अपनी शादी से पहले ये मनोरंजक वीडियो साझा करते हुए कहा कि वे शादियों के लिए नए तरीके बना रहे हैं..। न स्टेज, न अभिनय। सब लोग एक दूसरे से प्यार कर रहे हैं। वहीँ बात अगर परिणीति की जाए तो, वे शादी के बाद दिल्ली में रह रहे हैं। दोनों एक दूसरे का हमसफर बनकर बहुत खुश हैं।

 

ये भी पढ़े- अब ऐसी दिखती है सलमान खान की हीरोइन रंभा, बदल गया पूरा लुक, देखे फोटो…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here