5 अक्टूबर 2023 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

5 अक्टूबर 2023 राशिफल : इन राशि वालो को आज अपनी योजना बनाएं और अपने रास्ते में नकारात्मकता लाने वाली चीजों से दूर रहना होगा। इन राशि वाले के भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। आइये जानते है आज कैसा रहेगा आपका दिन.

5 अक्टूबर 2023 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष  (Mesh)

आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ हो सकता है। लोगों के बीच आपके काम की तारीफ हो सकती है। वहीं आर्थिक लाभ पाने के लिए आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। माता-पिता बच्चों को कहीं बाहर घूमाने ले जा सकते हैं। आप किसी नए कार्य को लेकर योजना भी बना सकते हैं। वहीं वाहन चलाते समय आप थोड़ी सावधानी जरूर बरतें। किसी मामले पर आपको बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम बरतनी चाहिए। अन्यथा बहसबाजू में पड़ सकते हैं। आप किसी चिज को लेकर काफी परेशान रह सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें- आज कल कहां है सलमान की ‘सनम बेवफा’ एक्ट्रेस चांदनी, 30 साल बाद अब दिखती है ऐसी

 

वृषभ  (Vrishabh)

आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। गणपति के आशीर्वाद से सभी कार्य सिद्ध होंगे और आपका दिन शानदार रहेगा। अगर शादीशुदा है तो पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर बने रहेंगे। दिन व्यावसायिक प्रगति के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिहाज से सफल रहेगा। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपकी मुलाकात अपने पुराने दोस्तों से हो सकती है। अगर व्यापारी हैं तो कोई विशेष सफलता हासिल हो सकती है आप कुछ लोगों के साथ उपयोगी बातचीत कर सकते हैं। आपके कामकाज की गति बनी रहेगी।

 

मिथुन (Mithun)

आपका दिन अच्छा रहेगा। आप सभी कार्यों में बहुत हद तक सफल रहेंगे। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खुश-खबरी मिल सकती है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी बेहतर होगा। आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। कई दिनों से ऑफिस का पेंडिंग वर्क पूरा हो सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स जो पढ़ाई के लिए विदेश जाने की कोशिश लंबे समय से कर रहे हैं उन्हें कोई सकारात्मक खबर मिल सकती है। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ सकता है। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

 

कर्क (kark)

आपका दिन उत्तम रहेगा। पार्टनर से आपके संबंध मजबूत होंगे। किसी काम में लगाई गई आपकी मेहनत रंग लायेगी। करियर के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। ऑफिस में अधूरे पड़े कार्य पूरे हो जाएंगे। जिससे आप अंदर से खुश रहेंगे। अगर बिजनेस करते हैं तो धन लाभ होने की संभावना है। आपकी बातों को तरजीह मिलेगी। उन्हें ध्यान से सुनकर लोग उन पर अमल करेंगे। सेहत के मामले में भी आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपको कई तरह के नए अनुभव होंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

 

 सिंह (Sinh)

आपका दिन शानदार रहेगा। आपके व्यवहार से कुछ लोग आज काफी प्रभावित होंगे। और नए लोगों से आपको मदद मिल सकती है। आपसी विश्वास के सहारे आपके संबंधों में मजबूती आयेगी। आपकी कोई  इच्छा जो काफी समय से अधूरी थी वो पूरी हो सकती है। ऑफिस में अधिकारियों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफा कर सकता है। संतान संबंधी कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होगा। आपकी योजनाएं सफल रहेंगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं।

 

5 अक्टूबर 2023 राशिफल

 

कन्या (Kanya)

आपके मन में नए-नए विचार जन्म लेंगे। लेकिन आपको अपने मन को नियंत्रित करना होगा। किसी के साथ बहसबाजी में ना पड़ें। साथ ही अगर शादीशुदा हैं तो अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए किसी भी तरह की गलतफहमी ना पालें। आप किसी नए कार्य की योजना आज बना सकते हैं। आय के स्रोतों में भी वृद्धि होने के योग हैं। प्राइवेट नौकरी करने वालों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिसे पूरा करने में आप सफल भी होंगे। हालांकि आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। तरक्की के कई नए रास्ते खुलेंगे।

 

तुला (Tula)

आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपको कोई पारिवारिक जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों आज कुछ नया करने का प्लान बनायेंगे। आज जिस भी कार्य की शुरुआत करेंगे उसे समय पर पूरा करने में सफल होंगे। आज आपके उत्साह को देखकर आपके परिवार वाले भी उत्साहित होंगे। ऑफिस का काम घर पर कर रहे लोगों से सीनियर्स प्रसन्न रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आयेंगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहाने वाला है।

 

वृश्चिक (Vrishchik)

आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपका सामाज में नाम होगा। इस राशि के जो लोग वकील हैं उनके लये आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आज अचानक कहीं से धनलाभ हो सकता है। आज शाम को बच्चों के साथ समय बितायेंगे। जिससे दिन भर की थकान से राहत मिलेगा। आज ऑफिस का कोई सहकर्मी आपसे फ़ोन पर मद्द के लिए कहेगा। माता-पिता आपकी सफलता से प्रसन्न होंगे। विद्यार्थी आज अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे।

 

 धनु (Dhenu)

आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आपको इन्क्रीमेंट होने की खबर मिलेगी। जिससे आप पुरे दिन प्रसन्न रहेंगे। साथ ही घर में भी ख़ुशी का माहौल रहेगा। आज आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। इस राशि के छात्र आज अपने करियर को और बेहतर बनाने के लिए विचार विमर्श करेंगे। अपने काम-काज को जल्दी निपटाने के लिए आज आपको कोई नया तरीका मिलेगा। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आज सेहत के प्रति आपको सावधान रहने की जरूरत है।

 

amazon

 

 मकर (Makar)

आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपको आर्थिक लाभ होने की सम्भावना बन रही है। इस राशि के छात्रों के मन में आज कई तरह के विचार आयेंगे, बेहतर होगा पढ़ाई पर ध्यान दें। परिवार में चल रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा। ज्यादा तली भुनी चीजें खाने से परहेज करें। मिडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। घरेलू महिलाएं आज आपका कार्य समय से समाप्त करने में सफल होंगी।

 

 कुम्भ (Kumbh)

आज किस्मत आपके साथ रहेगी। विरोधी पक्ष आज आपके सामने घुटने टेकने पर मजबूर हो जायेंगे। पारीवारिक मुद्दों पर फैसले लेने के लिये दिन अच्छा है। आज किसी काम को पूरा करने के लिए किसी मित्र से फ़ोन पर सलाह लेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियाँ बरकरार रहेगी। सोशल मिडिया के द्वारा कुछ नए दोस्त बनेंगे। आज भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। आपको उनका पूरा-पूरा फायदा उठाना चाहिए। किसी दूर के रिश्तेदार से कोई शुभ समाचार मिलेगा।

 

ये भी पढ़ें-अब ऐसी दिखती है सलमान खान की हीरोइन रंभा, बदल गया पूरा लुक, देखे फोटो…

 

मीन ( Meen)

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जो लोग कम्प्यूटर क्षेत्र से जुड़े हैं वो आज ऑनलाईन कुछ सिखाने की कोशिश करेंगे। आज आप हर तरह की रिस्थितियों से लड़ने के लिये खुद को तैयार रखेंगे। आर्थिक मामलों को लेकर परिवार के किसी सदस्य से सलाह मशविरा करेंगे। कहीं निवेश करने का मन बना रहें है तो पहले उस विषय के जानकर व्यक्ति से सलाह लेना अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में ताल-मेल बना रहेगा, साथ ही मीठी नोक-झोक होगी, जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे।

By Rakesh Kumar

Rakesh is the author of ujaagarnews.com who has many years of writing experience. Rakesh is a wonderful writer. Along with Bollywood life, he also likes to write on career, health fitness, technology. Rakesh is one of the best in his team of writers. One who writes great content with great interest. Rakesh has many followers who love to read Rakesh content. We can see his interest in the articles written by Rakesh. We can see his content on ujaagarnews.com. Rakesh is one of the best writers.