मेष (Mesh)

आपके प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी जिससे मन बहुत प्रसन्न रहेगा। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद ग्रहण करें। यदि हाल ही में आपने कोई निवेश किया है तो उसका जबरदस्त फायदा आपको मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप इसी तरह सोच समझकर अपने फैसले लेते रहेंगे तो जल्द ही आपकी सारी आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। संतान को सफलता की प्राप्ति होगी। हेल्थ से प्राब्लम हो सकती है। परिवार में प्रेम व सद्भाव बढ़ेगा।

वृषभ (Vrishabh)

आपके पारिवारिक जीवन मे काफी खुशियां और शांति होगी। काम को टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। आप कुछ प्रभावशाली संपर्क स्थापित करेंगे जो भविष्य में लाभ के मार्ग प्रशस्त करेगा। आप आर्थिक रूप से सुरक्षित होंगे और भविष्य में आय में वृद्धि के मजबूत संकेत हैं।

मिथुन (Mithun)

पिता की सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम में आ रही बाधाएं आज खत्म हो जाएंगी। प्रतिद्वंद्वी गतिविधि बढ़ेगी। किन्तु वो आपका कुछ बिगड़ नहीं पाएंगे। निजी जीवन की बात करें तो घर का वातावरण आज कुछ तनावपूर्ण रहने के आसार है। करियर में बदलाव के अवसर अचानक सामने आ सकते हैं। लंबे समय से आपका कोई पेंडिंग पड़ा काम आज पूरा हो सकता है।

कर्क (Kark)

आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। भाइयों से विवाद समाप्‍त होगा। परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खानपान में ध्यान देने की जरूरत है। धन लाभ हो सकता है। कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोल कर आप स्वयं फंस सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। परिवार के साथ मिष्टान्न भोजन का आनंद लेंगे। बिजनेस में बोला गया झूठ आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है।

सिंह (Sinh)

आज थोड़े मुश्किल लेकिन दिलचस्प हालातों का सामना करेंगे। किए गए वादों को निभाएं और दूसरों पर विश्वास करें। आज का दिन थोड़ा अलग रहेगा क्योंकि आपके भावनात्मक पहलू पर किसी और की हुकुमत चल सकती है। आज कोई भावनात्मक राशि आपके ऊपर नियंत्रण रख सकता हैं। मनमाफि‍क कार्य पूर्ण होने से हर्ष होगा। जमीन जायदाद को लेकर समय अनुकूल है। काम या अपने व्यवसाय के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है।

कन्या (Kanya)

आज का दिन करियर के लिहाज से सामान्य रहेगा। परिवार में नई ऊर्जा पैदा होगी। आज के दिन छोटी यात्राओं के योग बने हुए हैं, पर इस दौरान स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज आपके खान-पान पर नियंत्रण की आवश्यकता है। बाहरी भोजन का अधिक सेवन न करें। किसी भी वाहन के खराब होने से परेशान हो सकते हैं। हनुमान जी की आरती करने से पहले से चली आ रही सभी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। खर्च में वृद्धि होगी।

तुला (Tula)

अगर लंबे समय से आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। अनाज, लोहे तेल आदि से जुड़ा काम करने वाले लोगों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काफी एक्टिव रहने की सलाह दी जाती है। आपको तेजी से अपने पूरे काम करने की जरूरत है। सुस्ती और आलस्य से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें।

वृश्चिक (Vrishchik)

अगर आप व्यापार करते हैं और बड़े आर्थिक मुनाफे की उम्मीद कर रहे हैं तो आपको अपने फैसले समझदारी से लेने होंगे। यदि आप कुछ बदलाव करना चाहते हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। इसके अलावा आपको प्रचार-प्रसार पर भी अधिक ध्यान देने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों को बेवजह के अहंकार और टकराव से बचने की सलाह दी जाती है। सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों के साथ अपना बर्ताव ठीक रखें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। कामकाज में व्यस्त रहने के कारण हो सकता है आज आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज नसों और मांसपेशियों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

धनु (Dhenu)

मानसिक रूप से आज आप काफी मजबूत रहेंगे और अपने कठिन कार्यों को भी आप सरलता से पूरा कर पाएंगे। दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। साथ ही उच्च अधिकारियों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है लेकिन आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा खासतौर पर घर के बड़े सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। बिना सोचे समझे खर्च करने से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो दांतो से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। आप साफ सफाई का अधिक ध्यान रखें।

मकर (Makar)

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। आप का बढ़ता हुआ वजन आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। बेहतर होगा आप लापरवाही से बचें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस की बातों को नजरअंदाज करने की भूल न करें अन्यथा आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। यदि हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरु किया है तो आपको अपने व्यवसायिक फैसले सोच समझकर लेने की जरूरत है। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता का समर्थन मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कहासुनी से बचें। छोटी-छोटी बातों को लेकर अनबन आपके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ा सकती है

कुम्भ (Kumbh)

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी शिक्षा में आ रही कोई बाधा दूर हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। साथ ही उच्च अधिकारियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज आपके सभी काम सरलता से पूरे होंगे। व्यापार से जुड़ी जातकों को अनावश्यक यात्राओं से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आय का नया स्त्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो पिता का स्वास्थ्य कमजोर रहने से आज आपकी चिंता बढ़ सकती है। इस समय उन्हें अच्छी देखभाल की जरूरत है। साथ आपको उन्हें तनाव से दूर रखने की भी सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं।

मीन (Meen)

आज आप अपने सारे तनाव भूलकर अपने परिवार के साथ काफी अच्छा समय बिताएंगे खासतौर पर जीवनसाथी का साथ पाकर आपको काफी प्रसन्नता मिलेगी। आप अपने माता पिता के साथ किसी जरूरी मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में चल रही परेशानी का अंत होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आज आप अपने काम पर ध्यान दें तो बेहतर होगा। सहकर्मियों की बुराइयां करने और उनकी गलतियां निकालने की भूल न करें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। व्यापारियों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा। यदि आर्थिक समस्या के कारण आपकी किसी व्यवसायिक योजना में बाधा आ रही है तो आज आपको इस परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।

By Admin