मुंबई से लखनऊ जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक यात्री ने अपनी सीट के नीचे बम होने की सूचना दी। ये खबर मिलते ही फ्लाइट को उड़ान भरने से रोक दिया गया।
मुंबई से लखनऊ जा रही थी फ्लाइट
मुंबई पुलिस के मुताबिक, बोर्डिंग टाइम के दौरान शख्स ने दावा किया था कि लखनऊ जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में सीट के नीचे बम रखा गया है। मुंबई पुलिस बताया कि ये घटना 26 जनवरी की है।
यात्री ने दी थी बम की सूचना
मुंबई पुलिस के अनुसार, मुंबई से लखनऊ जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 5264 में सवार एक यात्री ने बताया कि उसकी सीट के नीचे बम है। इस घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस और एयरपोर्ट एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और फ्लाइट की पूरी जांच की।
मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस
मुंबई पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान फ्लाइट से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने 27 वर्षीय यात्री को हिरासत में लिया है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 506(2) और 505(1)(बी) के तहत मामला दर्ज किया है। मुंबई पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है कि यात्री ने ऐसा क्यों किया, इस बारे में पता लगाया जा रहा है।