महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एक बस के कंटेनर से टकराने से 12 लोग मारे गए। जबकि 23 और लोग घायल हुए। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले (औरंगाबाद) में रविवार तड़के समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार मिनी बस एक कंटेनर से टकरा गई, पुलिस ने बताया। जिसमें 12 से अधिक लोग मर गए और 23 अन्य घायल हो गए। निजी बस में 35 यात्री थे, एक अधिकारी ने बताया। कि दुर्घटना मुंबई से लगभग 350 किलोमीटर दूर एक्सप्रेसवे के वैजापुर क्षेत्र में देर रात करीब 12.30 बजे हुई।
ये भी पढ़ें-इंटेलिजेंस ब्यूरो में 677 पदों निकली भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू
बताया गया कि मरने वालों में पांच पुरुष, छह महिलाएं और एक नाबालिग लड़की थीं। पुलिस ने बताया कि 23 अन्य लोगों को चोटें आईं और उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।